‘मंगल लक्ष्मी’ में देश की बेटी बनी मंगल, डांस के जरिए अंडरकवर मिशन पर

COLORS का पॉपुलर शो ‘Mangal Lakshmi’ अब और भी इंटेंस मोड़ पर पहुंच गया है। ‘देश की बेटी’ ट्रैक में मंगल का किरदार निभा रहीं दीपिका सिंह इस बार एक हाई-रिस्क अंडरकवर मिशन पर नजर आने वाली हैं, जहां उनका सबसे बड़ा हथियार बनता है उनका डांस।

कहानी में एक ग्रैंड डांस कॉम्पिटिशन के बहाने मंगल एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करने निकलती हैं। इस दौरान आदित, सौम्या और आरव मिलकर एक बड़ी साजिश रच रहे हैं, जिसमें ‘पहला स्वाद’ का इस्तेमाल कवर के तौर पर किया जा रहा है।

इस ट्रैक की खास बात है इसका स्केल और इंटेंसिटी। मंगल अपने घुंघरू को सिर्फ डांस का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनी ताकत और हिम्मत का प्रतीक बना लेती है। चोट और मुश्किलों के बावजूद वह न सिर्फ परफॉर्म करती हैं, बल्कि हर कदम पर सच्चाई को भी जोड़ती जाती हैं।

दीपिका सिंह ने बताया कि इस ट्रैक में उन्हें एक साथ डांसर और स्पाई दोनों किरदार निभाने पड़े, जो उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा। उन्होंने कहा कि क्लासिकल डांस उनकी साधना का हिस्सा है और इस शो में उसे एक नए अंदाज में दिखाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

अब सवाल ये है कि क्या मंगल इस मिशन में सच्चाई तक पहुंच पाएगी या खुद किसी बड़े जाल में फंस जाएगी?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top