Eisha Singh निभाएंगी एक अलग और अनोखी किरदार

COLORS अपने नए और अलग कॉन्सेप्ट वाले शो ‘Juhi Mui’ के साथ दर्शकों के लिए एक अनोखी कहानी लेकर आ रहा है। शो का प्रोमो सामने आते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि यह कहानी उन लोगों की दुनिया को दिखाती है जो आम सोच से बिल्कुल अलग होते हैं।

इस शो में Eisha Singh मुख्य किरदार ‘Juhi Suri’ निभा रही हैं। Juhi एक बेहद तेज दिमाग वाली लड़की है, जो उन बातों और पैटर्न्स को समझ लेती है जिन्हें बाकी लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। वह अपने पिता के लीगल प्रोफेशन के माहौल में बड़ी हुई है और उसकी यही खास सोच उसे कानून की दुनिया में अलग पहचान दिला सकती है।

लेकिन समाज हमेशा उन्हीं लोगों को समझ पाता है जो अपनी बात खुलकर जाहिर करते हैं। Juhi की दुनिया अलग है, जहां भावनाओं से ज्यादा तर्क और सच्चाई मायने रखती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या समाज उसकी इस अनोखी सोच को अपनाएगा या फिर उसे गलत समझा जाएगा।

अपने किरदार को लेकर Eisha Singh ने कहा कि ‘Juhi Mui’ उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि जिंदगी का बेहद खास अनुभव है। उन्होंने बताया कि Juhi का किरदार निभाने के लिए उन्हें खुद को बहुत बदलना और समझना पड़ा। यह किरदार दिखाता है कि हर इंसान की प्रतिभा को सिर्फ सामान्य पैमानों से नहीं आंका जा सकता।

Eisha ने यह भी कहा कि इस तरह के किरदार बहुत कम देखने को मिलते हैं और वह उम्मीद करती हैं कि यह शो दर्शकों को लोगों को लेबल्स से नहीं, बल्कि उनकी असली पहचान और गहराई से देखने की प्रेरणा देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top