Suraj Pratap Singh का ‘Divya Prem’ के बच्चों संग है खास Bond, बोले- हमारे बीच कोई Age Gap नहीं लगता
टीवी शो के सेट पर कई बार कलाकारों के बीच ऐसा रिश्ता बन जाता है, जो सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहता। कुछ ऐसी ही खास Bonding Sun Neo के शो Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani में Prem का किरदार निभा रहे Suraj Pratap Singh की शो के यंग एक्टर्स के साथ देखने को मिल रही है।

इन दिनों Suraj अपने ट्रैक के लिए शो के बच्चों के साथ काफी शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उनके बीच अब सिर्फ को-स्टार वाला रिश्ता नहीं रहा, बल्कि दोस्ती, मस्ती और ढेर सारी प्यारी यादें भी जुड़ गई हैं।
बच्चे बन गए हैं Suraj के अच्छे दोस्त
बच्चों के साथ अपनी Bonding के बारे में बात करते हुए Suraj Pratap Singh ने बताया कि अब शो के बच्चे उनके दोस्त बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ सेट पर बिताए गए कई पल उनके लिए बेहद खास हैं।
Suraj ने Shuddhi से जुड़ी एक प्यारी याद भी शेयर की। उन्होंने बताया कि Shuddhi अपनी मां से रोज उनके लिए कुछ न कुछ खाने के लिए लाने को कहती हैं, क्योंकि Suraj अपने घर से दूर शूटिंग कर रहे हैं और उनकी मां उनके साथ नहीं हैं।
कभी Shuddhi उनके लिए parathas लेकर आती हैं तो कभी कुछ और खाने का सामान। Suraj के मुताबिक, Shuddhi की यह छोटी सी कोशिश उन्हें काफी प्यारी लगती है। उन्होंने यह भी बताया कि Nirman की मां भी कई बार उनके लिए खाने को कुछ लेकर आती हैं।
Sappu के साथ दोस्त जैसा रिश्ता
Suraj ने Sappu के साथ अपनी Bonding को लेकर कहा कि उनके बीच कभी भी उम्र का अंतर महसूस नहीं होता। दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल दोस्तों की तरह बात करते हैं और समय बिताते हैं।
वहीं Tara के साथ भी Suraj की काफी अच्छी Bonding है। उन्होंने प्यार से कहा कि Tara उनकी Tara है और उनके बीच एक खास रिश्ता है। Jeenu भी Suraj से काफी जुड़ा हुआ है।
सुबह मिलते ही गोद में आकर बैठ जाते हैं बच्चे
Suraj ने सेट का एक मजेदार किस्सा बताते हुए कहा कि जब Jeenu उन्हें सुबह देखता है तो ऐसा लगता है जैसे वह उन्हें छोड़ने वाला ही नहीं है। वह आकर उनकी गोद में बैठ जाता है और कई बार Sappu भी उनके साथ आकर बैठ जाता है।
इन छोटे-छोटे पलों को Suraj सेट की अपनी सबसे प्यारी और मजेदार यादों में गिनते हैं। उनके मुताबिक बच्चों के साथ बिताया गया वक्त शूटिंग को और भी मजेदार बना देता है।
Funny Nicknames से होती है सेट पर मस्ती
Suraj ने बताया कि बच्चों के साथ उनकी मस्ती सिर्फ कैमरे के सामने तक सीमित नहीं है। सेट के पीछे भी उनका खूब मजाक चलता रहता है। सभी ने एक-दूसरे के Funny और अजीब Nicknames रखे हुए हैं और उन्हीं नामों से एक-दूसरे को बुलाना उन्हें काफी मजेदार लगता है।
Suraj के मुताबिक, जब भी वह बच्चे साथ होते हैं तो सेट पर माहौल काफी हल्का और खुशमिजाज रहता है। उनके साथ रहने पर शायद ही कभी कोई पल boring होता है।
Divya Prem में Prem का किरदार निभा रहे Suraj Pratap Singh की बच्चों के साथ यह प्यारी Bonding दर्शकों को भी काफी पसंद आ सकती है। ऑन-स्क्रीन रिश्तों के साथ-साथ कलाकारों की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती शो के सेट के माहौल को भी खास बना देती है।
