टीवी की पॉपुलर जोड़ी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को जल्द ही इस सवाल का जवाब मिलने वाला है। खबरों के मुताबिक, ईशा और अविनाश COLORS के शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के अपकमिंग वीकेंड एपिसोड में स्पेशल गेस्ट बनकर नजर आने वाले हैं, जहां दोनों एक बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

ईशा और अविनाश ने भले ही अब तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा हो, लेकिन दोनों की साथ में मौजूदगी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती रही है। कभी दोनों को साथ घूमते हुए देखा गया, तो कभी उनकी कुछ तस्वीरों ने हाथों में हाथ डालकर चलने की चर्चाओं को हवा दी। इन सबके बीच दोनों की नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
हाल ही में ईशा सिंह को अविनाश मिश्रा को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया, जब उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की। ईशा का यह अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया। अब दोनों ऐसे शो में साथ नजर आने वाले हैं, जहां रिश्तों और जोड़ियों की केमिस्ट्री पर खुलकर बात होती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ईशा और अविनाश इस बार अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं? क्या शो के मंच पर दोनों अपने प्यार का इजहार करेंगे या फिर उनके फैंस के लिए कोई और बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा है? क्या यह चर्चित खुलासा उनके रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने से जुड़ा होगा? फिलहाल इन सवालों के जवाब अपकमिंग एपिसोड में ही मिलेंगे।
देखना दिलचस्प होगा कि ईशा और अविनाश आखिर कौन-सा बड़ा खुलासा करते हैं और क्या दोनों अपने रिश्ते पर लगी अटकलों को विराम देंगे।
