नागिन 7: प्रियंका चाहर चौधरी ने मौनी रॉय को किया सलाम

कलर्स का सुपरहिट फैंटेसी शो ‘नागिन 7’ शानदार अंदाज़ में वापस आ चुका है। महाकुंभ की पृष्ठभूमि पर बनी इस नई कहानी में प्रियंका चाहर चौधरी पूर्वी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उनके साथ नमिक पॉल और ईशा सिंह भी अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका के लिए नागिन 7 सिर्फ़ एक रोल नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नागिन की विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए गर्व की बात है। सीज़न 1 से लेकर अब तक, हर नागिन ने इस फ्रेंचाइज़ी को खास बनाया है।

अपनी प्रेरणा पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा,
“ओजी नागिन मौनी रॉय को सलाम। उन्होंने एक ऐसा बेंचमार्क सेट किया है जिसे कोई भूल नहीं सकता।”
प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्हें पिछली सभी नागिनों से भरपूर सपोर्ट मिला है।

शो के मौजूदा ट्रैक में पूर्वी अपनी असली पहचान से अनजान है कि वह नागिन क्वीन है। जैसे-जैसे खतरे बढ़ते हैं, उसकी छुपी शक्तियाँ जागने लगती हैं। अब दर्शकों के मन में बस एक ही सवाल है —
क्या पूर्वी समय रहते अपनी सच्चाई जान पाएगी?

Leave a Comment