26 जनवरी से दंगल टीवी पर शुरू होगी प्यार और जुनून की टकराव भरी कहानी ‘इश्क़ जुनूनी’
क्या सबसे दर्दनाक हालात से भी एक ताक़तवर प्रेम कहानी जन्म ले सकती है? इसी सवाल का जवाब लेकर दंगल टीवी ला रहा है अपना नया इंटेंस फिक्शन ड्रामा ‘इश्क़ जुनूनी’, जिसका प्रीमियर 26 जनवरी 2026 से, हर सोमवार से शनिवार रात 10:00 बजे होगा।

यह कहानी है दो बिल्कुल अलग दुनिया के लोगों की—
गुरु (अभिषेक पठानिया), एक दबंग परिवार से जुड़ा गैंगस्टर, जो हिंसा की विरासत ढो रहा है, और
रूहानी (अंजलि शर्मा), एक स्वाभिमानी MBBS स्टूडेंट, जो अपने भाई के साथ हुए अन्याय का बदला लेना चाहती है।
एक मजबूरी की शादी इन दोनों दुश्मनों को एक बंधन में बांध देती है, जहाँ बदला और जज़्बात आमने-सामने खड़े हो जाते हैं।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नफ़रत टकराती है सहानुभूति से और जुनून बदलने लगता है मोहब्बत में। सवाल सिर्फ़ एक है—
क्या बदले की आग आखिरकार प्यार में बदल पाएगी?
दंगल टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल कहते हैं,
“इश्क़ जुनूनी प्यार, बलिदान और आत्म-बोध की एक गहरी कहानी है, जो दर्शकों के दिलों को ज़रूर छुएगी।”
अंजलि शर्मा के लिए रूहानी एक मज़बूत और जटिल किरदार है, वहीं अभिषेक पठानिया गुरु को बाहर से सख़्त लेकिन अंदर से भावुक इंसान बताते हैं।
देखिए ‘इश्क़ जुनूनी’,
26 जनवरी 2026 से, सोमवार–शनिवार, रात 10:00 बजे, सिर्फ़ दंगल टीवी पर।