भारतीय सिनेमा की भव्यता और फैंस के जुनून का जश्न मनाते हुए ‘Z’ ने Maruti Suzuki presents 24th Zee Cine Awards 2026 का शानदार आयोजन किया। इस स्टार-स्टडेड शाम में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे, शानदार परफॉर्मेंस और फैंस की जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली। ‘FANtertainment’ की थीम के साथ यह अवॉर्ड नाइट सिनेमा और मनोरंजन का एक भव्य उत्सव बन गई।
इस खास मौके पर वरुण धवन और सोनम बाजवा की दमदार परफॉर्मेंस ने शाम को और भी यादगार बना दिया।

वरुण धवन ने अपनी हाई-एनर्जी स्टेज प्रेजेंस के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने अपने हिट गानों “Bijuria” और “Saturday Saturday” जैसे ट्रैक्स पर जबरदस्त डांस किया, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर गया। उनकी एनर्जेटिक एक्ट ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं सोनम बाजवा ने भी अपनी एनर्जी और शानदार एक्सप्रेशन से मंच पर चार चांद लगा दिए। उन्होंने “O Meri Zohra Jabeen” और फिल्म “Dhurandar” के गाने “Shararat” जैसे लोकप्रिय ट्रैक्स पर शानदार परफॉर्मेंस दी। उनकी डांस परफॉर्मेंस और स्टेज प्रेजेंस ने अवॉर्ड नाइट को और भी खास बना दिया।
नॉस्टेल्जिया, ग्लैमर और हाई-वोल्टेज एंटरटेनमेंट से भरी इस शाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Maruti Suzuki presents 24th Zee Cine Awards 2026 सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं बल्कि सिनेमा और फैंस का बड़ा जश्न है।
