तोसे नैना मिलाई के 2: दंगल टीवी पर नई कहानी और नए किरदारों के साथ वापसी

दंगल टीवी का लोकप्रिय शो ‘तोसे नैना मिलाई के’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट रहा है। नई कहानी, नए किरदार और पहले से ज्यादा इमोशनल ड्रामा के साथ ‘तोसे नैना मिलाई के’ सीजन 2 का प्रीमियर 16 मार्च से हर रात 9 बजे होगा।

कॉकक्रो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह शो छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें रिश्तों के बदलते समीकरण, प्यार, संघर्ष और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। यह सीजन भी अपने पहले भाग की तरह दर्शकों को एक गहरी भावनात्मक यात्रा पर ले जाने का वादा करता है।

इस बार कहानी के केंद्र में है पीहू, जिसका किरदार सिमरन सिंह निभा रही हैं। पीहू एक समझदार लेकिन अंदर से संघर्ष कर रही लड़की है, जो समाज की सोच और जजमेंट से ऊपर उठकर अपनी पहचान बनाने का हौसला रखती है। उसकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आता है जब उसकी मुलाकात ईशान चौधरी (करण खंडेलवाल) से होती है, जो एक सिद्धांतवादी और निडर अधिकारी है और हर हाल में सच का साथ देता है।

वहीं, अवंतिका (दीक्षा सूर्यवंशी) का किरदार कहानी में भावनाओं की नई परत जोड़ता है। वह प्यार और किस्मत पर भरोसा रखने वाली लड़की है, जिसकी जिंदगी रिश्तों और वफादारी की परीक्षा से गुजरती है। इन तीनों किरदारों के जरिए शो में रिश्तों की जटिलता, भावनात्मक संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी को बखूबी दिखाया जाएगा।

निर्माताओं का कहना है कि यह शो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज की सच्चाइयों और एक मजबूत महिला की यात्रा को भी दर्शाता है, जो हर चुनौती का सामना करते हुए अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top