‘जगद्धात्री’ में होली फायर सीन की शूटिंग पर सोनाक्षी बत्रा बोलीं – “सेफ्टी थी मेरी पहली प्राथमिकता”

टीवी शो जगद्धात्री अपनी दमदार कहानी और लीड किरदार के ड्यूल पर्सनैलिटी के कारण दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। हाल ही में दिखाए गए होली स्पेशल एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जहां तपस्या की साजिश के चलते गुंजन (परी भानुशाली) आग में फंस जाती है।

इस खतरनाक स्थिति में जगद्धात्री (सोनाक्षी बत्रा) और शिवाय (फरमान हैदर) अपनी जान जोखिम में डालकर गुंजन को बचाने की कोशिश करते हैं। एक रोमांचक सीन में जगद्धात्री आग में कूदकर गुंजन को सुरक्षित बाहर निकालती है।

इस सीन की शूटिंग को लेकर सोनाक्षी बत्रा ने बताया,
“यह फायर स्टंट काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इसमें सटीकता और सेफ्टी बेहद जरूरी थी। चाइल्ड आर्टिस्ट परी भानुशाली के साथ काम करते हुए मैं खासतौर पर सतर्क थी, क्योंकि उनकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी। हमारी टीम ने भी सभी सेफ्टी मेजर्स का पूरा ध्यान रखा, जिससे शूटिंग स्मूद रही।”

आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और बढ़ने वाला है, जहां रुद्र जलन में आकर अपने सौतेले भाई शिवाय को गोली मार देता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सच सामने आएगा?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top