सत्या साची फेम एक्ट्रेस आनंदिता साहू ने अपने सबसे बड़े बॉलीवुड इंस्पिरेशन का खुलासा करते हुए कहा कि शाहरुख़ खान वह कलाकार हैं, जिन्हें वह सबसे ज़्यादा मानती और प्रेरणा के रूप में देखती हैं।
आनंदिता ने साझा किया, “बॉलीवुड में कई बेहतरीन कलाकार हैं, लेकिन शाहरुख़ खान मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। एक आउटसाइडर से ग्लोबल आइकॉन बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है। उनकी कॉन्फिडेंस, सिनेमा के लिए जुनून और दर्शकों से इमोशनल कनेक्शन बनाने की क्षमता मुझे बहुत मोटिवेट करती है।”

उन्होंने आगे कहा, “शाहरुख़ खान की सबसे खास बात है उनकी निरंतरता और समर्पण। सफलता हो या असफलता, उन्होंने हमेशा खुद को बेहतर किया और अपने काम पर फोकस बनाए रखा। उनकी विनम्रता और ज़मीन से जुड़े रहना वह गुण है, जिसे मैं अपने करियर में अपनाना चाहती हूँ।”
सन नियो के शो सत्या साची की कहानी दो बहनों — सत्या और साची — के मजबूत रिश्ते पर आधारित है। जहाँ सत्या निडर और साहसी है, वहीं साची कोमल और निस्वार्थ है। दोनों का रिश्ता सिर्फ़ बहनापा नहीं, बल्कि अपनी माँ से किए गए एक वादे से भी जुड़ा है।