दंगल टीवी का ‘मन सुंदर’ 1500 एपिसोड पूरे करता हुआ | एक प्रेरणादायक सफर

दंगल टीवी के लोकप्रिय फैमिली ड्रामा ‘मन सुंदर’ ने 1500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, जो दिल, उम्मीद और आत्म-सशक्तिकरण की एक यादगार उपलब्धि है।
“खूबसूरती भीतर होती है” जैसे सशक्त विचार के साथ शुरू हुआ यह शो आज सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन चुका है। 1500 एपिसोड के इस ऐतिहासिक सफर में ‘मन सुंदर’ ने प्राइमटाइम टेलीविजन को नई दिशा दी है, जहाँ दिखावे से ज़्यादा भावनाओं, रिश्तों और आत्मसम्मान को प्राथमिकता दी गई।

सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए ‘मन सुंदर’ देशभर के परिवारों के लिए एक भावनात्मक सहारा बन गया है। इसके मुख्य किरदार रुही गोयनका (नैंसी रॉय) और नाहर गोयनका (देव आदित्य) की प्रेरणादायक यात्रा ने आत्मसम्मान, गरिमा और आत्मविश्वास का मजबूत संदेश दिया है, जिसने शो को दंगल टीवी का फ्लैगशिप प्रॉपर्टी बना दिया है।

शो की लीड एक्ट्रेस नैंसी रॉय (रुही) ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा,
“मन सुंदर मेरे दिल के बेहद करीब है। यह जानकर बहुत सुकून मिलता है कि 1500 एपिसोड के इस सफर में शो ने उन अनगिनत महिलाओं को प्रेरित और सशक्त किया है, जो आत्मविश्वास या आत्मछवि से जूझती हैं। दंगल चैनल का मैं तहेदिल से धन्यवाद करती हूं, जिसने मुझे इस सार्थक कहानी का हिस्सा बनने का मौका दिया।”

वहीं, लीड एक्टर देव आदित्य (नाहर) ने कहा,
“यह सफर वाकई बेहद खास और यादगार रहा है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे शो का हिस्सा हूं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि दर्शकों की ज़िंदगी से गहराई से जुड़ता है। दर्शकों का निरंतर प्यार हमें हर दिन आगे बढ़ने और नए मुकाम हासिल करने की प्रेरणा देता है।”

Leave a Comment