StarPlus पर इस रविवार दर्शकों को मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामा से भरी ‘खुलासा की रात’। इस खास एपिसोड में दो बड़े शोज में छुपे राज आखिरकार सामने आने वाले हैं, जिससे हर किरदार की जिंदगी बदलती नजर आएगी।

Udne Ki Aasha में सईली को आखिरकार अपनी शंकाओं का जवाब मिल जाएगा, जब उसे रोशनी की असली पहचान का पता चलता है। रोशनी दरअसल कल्याणी है और उसका छुपा हुआ अतीत सबको चौंका देता है। इस सच्चाई के सामने आने के बाद देशमुख परिवार के रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब सवाल ये है कि क्या रोशनी के झूठ का सच सामने आने के बाद उसे उसकी सजा मिलेगी?

वहीं Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में 8 साल पुराना सच सामने आने वाला है। अभिरा के पास अब वो सबूत है, जिससे वह मेहर की सच्चाई सबके सामने लाने वाली है। इस खुलासे के बाद अभिरा और अरमान के रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा, यही सबसे बड़ा सवाल है।
‘खुलासा की रात’ सिर्फ सच्चाई सामने लाने की कहानी नहीं है, बल्कि उसके बाद रिश्तों में आने वाले तूफान की भी शुरुआत है। जब सच सामने आएगा, तो भरोसा टूटेगा, रिश्ते बदलेंगे और सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा।
