‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ के अभिनेता कुशाग्रे दुआ ने बताया अपना फिटनेस मंत्र

टीवी इंडस्ट्री में एक्टर्स के लिए फिट रहना सिर्फ स्क्रीन पर अच्छा दिखने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह अनुशासन, ऊर्जा और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने का हिस्सा भी है। Sun Neo के शो प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी में गरव का किरदार निभा रहे कुशाग्रे दुआ के लिए फिटनेस बचपन से ही उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है।

अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बात करते हुए कुशाग्रे कहते हैं,
“फिटनेस हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है। इसकी प्रेरणा मुझे बचपन से मिली क्योंकि स्कूल के दिनों में मैं खेल-कूद में काफी एक्टिव था। मैंने फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे कई खेल खेले। इन खेलों ने मुझे छोटी उम्र से ही एक्टिव और अनुशासित रहने की अहमियत सिखाई। 12वीं के बाद मेरी रुचि जिम में बढ़ी और मैंने नियमित रूप से वर्कआउट करना शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे मेरी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया।”

वह आगे कहते हैं,
“समय के साथ मुझे समझ आया कि फिटनेस सिर्फ भारी वजन उठाने तक सीमित नहीं है। शुरुआत में मैं सिर्फ वेट ट्रेनिंग पर ध्यान देता था, लेकिन एक्टिंग फील्ड में आने के बाद समझ आया कि एक खास तरह की बॉडी पाने के लिए अलग-अलग तरह के वर्कआउट जरूरी होते हैं। तभी से मैंने अपने रूटीन में कार्डियो, फंक्शनल ट्रेनिंग और बॉक्सिंग भी शामिल की। ये वर्कआउट न सिर्फ बेहतर रिजल्ट देते हैं बल्कि फिटनेस को और मजेदार भी बनाते हैं। मेरे लिए फिट रहना सिर्फ प्रोफेशन की जरूरत नहीं, बल्कि मेरा पैशन है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top