90 के दशक की ग्लैमरस और बेबाक एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 25 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करते हुए COLORS के शो ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ में शानदार एंट्री की। उनके आते ही पूरा माहौल 90s की यादों से भर गया।
शो में कंटेस्टेंट्स ने ममता के आइकॉनिक लुक्स को रीक्रिएट कर उन्हें सरप्राइज दिया, वहीं कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी ने अपने मजेदार एक्ट्स से हंसी का माहौल बना दिया। खासतौर पर कृष्णा का ‘Mang Meri Bharo’ पर किया गया अनोखा परफॉर्मेंस सभी के लिए सरप्राइज बन गया।

किचन में मस्ती तब और बढ़ गई जब ममता ने अली गोनी की स्पाइसी कढ़ी में चीनी डाल दी, जिससे पूरा डिश बिगड़ गया और सेट पर हंसी का माहौल बन गया। इस दौरान ममता ने 90s के अपने दौर और गोविंदा के साथ जुड़े मजेदार किस्से भी शेयर किए।
कृष्णा अभिषेक ने कहा कि ममता जी का सेट पर आना किसी सपने जैसा था और यह एपिसोड दर्शकों के लिए 90s की यादों से भरा एक शानदार अनुभव होने वाला है।
