COLORS का पॉपुलर शो ‘मंगल लक्ष्मी’ अपने 700 एपिसोड पूरे कर चुका है और इस खास मौके पर कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तक एक आदर्श बहू, पत्नी और मां के रूप में नजर आने वाली मंगल (दीपिका सिंह) अब एक नए अवतार में सामने आ रही हैं – ‘देश की बेटी’ के रूप में।
शो में अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है, जहां मंगल अपनी मेहनत से खड़ी की गई कंपनी ‘पहला स्वाद’ खो देती है और नई शुरुआत के तौर पर वेडिंग प्लानिंग बिजनेस शुरू करती है। इसी दौरान वह बहादुरी दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ने में मदद करती है, जिससे प्रभावित होकर इंस्पेक्टर जयराज उसे एक खास मिशन देते हैं।

अब मंगल सिर्फ अपने परिवार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाती है। इसके लिए वह सेल्फ-डिफेंस और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेती है, जो उसके किरदार को और भी मजबूत और प्रेरणादायक बनाता है।

दीपिका सिंह ने इस बदलाव पर कहा कि दर्शकों ने मंगल के हर सफर को करीब से देखा है – एक गृहिणी से लेकर एंटरप्रेन्योर और अब ‘देश की बेटी’ तक। उनका मानना है कि यह बदलाव महिलाओं की ताकत और उनके हौसले को दर्शाता है, जो सिर्फ घर तक सीमित नहीं बल्कि समाज और देश के लिए भी खड़ी हो सकती हैं।
