निहारिका चौकसे का ‘तुम से तुम तक’ सेट पर सबसे प्यारा राज़ – उनकी खास स्नैक टोकरी

ज़ी टीवी का मशहूर शो ‘तुम से तुम तक’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो में निहारिका चौकसे (अनु) और शरद केलकर (आर्यवर्धन) की अनोखी लव स्टोरी सबके दिलों को छू रही है। जहां दर्शक ऑन-स्क्रीन उनकी chemistry देखकर खुश होते हैं, वहीं पर्दे के पीछे भी कुछ ऐसे प्यारे पल होते हैं जो पूरे सेट का माहौल हल्का और खुशगवार बना देते हैं।

इसी के बीच सामने आया है निहारिका चौकसे का एक छोटा लेकिन दिलचस्प राज़ – उनकी स्नैक टोकरी! यह टोकरी हमेशा सेहतमंद और स्वादिष्ट खाने से भरी रहती है। शूटिंग के बीच एनर्जी देने वाले स्नैक्स से लेकर मीठे व्यंजनों तक, इसमें हर मूड के लिए कुछ न कुछ होता है। मज़ेदार बात ये है कि निहारिका ने ये टोकरी शुरू तो अपने लिए की थी, लेकिन अब पूरे सेट के लोगों को इसका इंतज़ार रहता है।

निहारिका बताती हैं, “तुम से तुम तक की शूटिंग का अनुभव मेरे लिए बहुत खास है। लंबे घंटों की शूटिंग के बीच मेरी स्नैक टोकरी मेरी सबसे बड़ी साथी है। मेरी माँ इसे बहुत प्यार से तैयार करती हैं। इसमें कई तरह की चीज़ें होती हैं – कुछ हेल्दी और कुछ बस स्वाद के लिए! मुझे चना ज़ोर गरम और गुड़ के साथ ग्रीक योगर्ट सबसे ज़्यादा पसंद है। मैं अक्सर सेट बदलती रहती हूँ, इसलिए ये टोकरी हमेशा मेरे साथ रहती है। यह मुझे याद दिलाती है कि छोटे-छोटे gestures भी सेट पर गर्मजोशी और पॉज़िटिव एनर्जी बनाए रख सकते हैं।”

ऐसे ही छोटे लेकिन प्यारे पल ‘तुम से तुम तक’ के सेट को खास बनाते हैं। निहारिका की टोकरी न सिर्फ़ उनकी एनर्जी बढ़ाती है, बल्कि पूरी टीम के चेहरे पर मुस्कान भी ले आती है। जैसे ऑन-स्क्रीन अनु एक caring और positive इंसान है, वैसे ही ऑफ-स्क्रीन निहारिका भी अपनी टोकरी के ज़रिए सबका दिल जीत लेती हैं।

Leave a Comment