विक्की कौशल ने 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में ‘छावा’ के शौर्य को किया जीवंत

‘Z’ ने एक बार फिर Maruti Suzuki presents 24th Zee Cine Awards 2026 के साथ भारतीय सिनेमा के जादू का भव्य जश्न मनाया। इस शानदार शाम में फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे, शानदार परफॉर्मेंस और सिनेमा से प्यार करने वाले फैंस एक साथ नजर आए। ‘FANtertainment’ की थीम के साथ यह इवेंट सिनेमा और फैंस के बीच खास जुड़ाव का प्रतीक बना।

इस यादगार शाम का सबसे बड़ा आकर्षण विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस रही। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाने वाले विक्की ने अपनी फिल्म ‘छावा’ के किरदार को स्टेज पर जीवंत कर दिया।

विक्की कौशल ने भव्य एंट्री करते हुए हाथी के प्रॉप पर सवार होकर मंच पर कदम रखा, जिससे पूरा एरिना तालियों और उत्साह से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘छावा’ के गाने “तूफान” पर जोशीला परफॉर्मेंस दिया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस परफॉर्मेंस में दमदार डांस, शानदार स्टंट्स और पारंपरिक मराठी लोकनृत्य ‘लेझीम’ की झलक भी देखने को मिली, जिसने एक्ट में सांस्कृतिक रंग भर दिया। विक्की कौशल की ऊर्जा और स्टेज प्रेजेंस ने पूरे माहौल को रोमांच से भर दिया।

ऐसे ही शानदार पलों के साथ Maruti Suzuki presents 24th Zee Cine Awards 2026 ने एक बार फिर साबित किया कि यह सिर्फ अवॉर्ड शो नहीं बल्कि फैंस और सिनेमा के बीच जश्न का मंच है — क्योंकि “ये पल है फैंस का।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top