Zee TV ने एक बार फिर अपने बड़े प्रोडक्शन और क्रिएटिव विजन से दर्शकों को चौंका दिया है। Zee Kutumb Awards 2026 के लिए एक शानदार एंथम लॉन्च किया गया है, जिसे दुनिया के बेहतरीन म्यूजिक एक्सपर्ट्स ने बुडापेस्ट के टॉप स्टूडियो में मिलकर तैयार किया है।
इस खास एंथम में भारतीय सिंगर्स अंतरा मित्रा और शाश्वत सिंह की आवाज़ सुनाई देती है, वहीं म्यूजिक प्रोड्यूसर सुवम मोइत्रा ने इसे खास अंदाज दिया है। इंटरनेशनल और इंडियन टैलेंट के इस यूनिक कॉम्बिनेशन ने एंथम को एक भव्य और अलग पहचान दी है।

यह एंथम सिर्फ एक म्यूजिक पीस नहीं, बल्कि Zee Kutumb की भावना, एकता और दर्शकों के साथ उसके गहरे रिश्ते को भी दर्शाता है। Zee TV ने हमेशा अपने कंटेंट और प्रोडक्शन क्वालिटी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, और यह एंथम उसी सोच का हिस्सा है।
चैनल के अनुसार, उनका मकसद सिर्फ एंटरटेनमेंट देना नहीं, बल्कि दर्शकों के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाना है, जिससे वे खुद को Zee Kutumb का हिस्सा महसूस करें।
