नेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर Zee TV की भावुक पहल ‘बधाई हो बेटी हुई है’
नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर ज़ी टीवी ने अपनी खास फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई है’ के ज़रिए बेटी के जन्म को सेलिब्रेट करने और समाज में मौजूद लैंगिक भेदभाव पर सवाल उठाया है। यह फिल्म शो ‘गंगा माई की बेटियां’ से प्रेरित है, जो इस बात को मजबूती से सामने रखती है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं होतीं।

कहानी धारा नाम की एक लड़की की है, जिसे सिर्फ़ बेटी होने की वजह से बचपन में प्यार और मौके नहीं मिलते। लेकिन एक अहम मोड़ पर वही धारा अपनी समझ, आत्मविश्वास और काबिलियत से साबित कर देती है कि वह अपने पिता की सबसे बड़ी ताकत है। यह एहसास उसके पिता की सोच बदल देता है।
‘बधाई हो बेटी हुई है’ एक सशक्त संदेश देती है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि गर्व और भविष्य की पहचान है। ज़ी टीवी इस पहल के ज़रिए समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाता है।