‘Laughter Chefs’ में Amaal Mallik की एंट्री, पार्टनर स्वैप ने बढ़ाया मस्ती का डोज

COLORS के ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ में इस बार म्यूजिक, मस्ती और कुकिंग का शानदार तड़का देखने को मिला। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Amaal Mallik की एंट्री ने पूरे शो का माहौल और भी खास बना दिया।

इस खास एपिसोड में Amaal Mallik ने Nia Sharma के साथ जोड़ी बनाई। लेकिन मजेदार ट्विस्ट तब आया जब Celebrity Chef Coach Harpal Singh Sokhi ने सभी कंटेस्टेंट्स का पार्टनर स्वैप कर दिया। इसके बाद किचन में हंसी, मस्ती और कन्फ्यूजन का डबल डोज देखने को मिला।

शो में Krushna Abhishek ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी को खूब हंसाया। उन्होंने सेट पर मौजूद बच्चों को भी स्टेज पर बुलाया और उनके साथ डांस कर माहौल को पूरी तरह जश्न में बदल दिया।

मस्ती के बीच एपिसोड का सबसे भावुक पल तब आया जब Amaal Mallik ने अपना सुपरहिट गाना ‘Main Rahu Ya Na Rahu’ गाया। उनकी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस ने पूरे सेट को भावुक कर दिया।

Amaal ने इस दौरान अपने दादा जी और उनके म्यूजिक सफर में उनके योगदान को लेकर भी भावुक बातें शेयर कीं। यह पल शो के सबसे खास और यादगार मोमेंट्स में से एक बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top