Mangal Lakshmi’ में क्रिकेटर बनीं Deepika Singh, नए लुक ने बढ़ाया रोमांच

COLORS के लोकप्रिय शो ‘Mangal Lakshmi’ में अब क्रिकेट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है। शो की कहानी में नया क्रिकेट ट्रैक शुरू हो गया है, जहां मैदान पर सिर्फ मैच नहीं बल्कि धोखे, साजिश और बड़े खुलासों का खेल भी खेला जा रहा है।

शो में Deepika Singh एक बिल्कुल नए और अनोखे अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस बार वह एक पंजाबी क्रिकेटर के लुक में दिखाई देंगी, जिसने दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बढ़ा दी है।

कहानी में Hindustan Hunters और Chak De Squad के बीच हाई-वोल्टेज क्रिकेट मुकाबला चल रहा है। Adit Hunters टीम का हिस्सा है, जबकि Mangal Chak De Squad की तरफ से मैदान में उतरती है। लेकिन यह मैच सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। दरअसल Adit इस मैच की आड़ में स्मगलिंग प्लान को अंजाम देना चाहता है।

Adit की साजिश को नाकाम करने के लिए Mangal अपना सबसे बड़ा दांव खेलती है। वह खुद को एक पंजाबी क्रिकेटर के रूप में बदलकर विरोधी टीम में घुस जाती है। पगड़ी, दाढ़ी और पूरी बॉडी लैंग्वेज बदलकर Deepika Singh ने इस किरदार को बेहद दमदार तरीके से निभाया है।

शो में सबसे बड़ा रोमांच यही है कि Mangal को अपनी पहचान छुपाकर Adit के प्लान का पर्दाफाश करना है। हर पल उसे शक भरी नजरों और खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

अपने इस नए अवतार को लेकर Deepika Singh ने कहा कि यह उनका पहला क्रिकेट ट्रैक है और पहली बार उन्होंने सरदार का लुक अपनाया है। उन्होंने बताया कि गर्मी में दाढ़ी लगाकर शूट करना काफी मुश्किल था, लेकिन एक कलाकार के तौर पर उन्हें ऐसे चैलेंज पसंद हैं।

Deepika ने यह भी बताया कि सेट पर उनके को-स्टार्स, जो क्रिकेट के बड़े फैन हैं, उन्होंने क्रिकेट की बॉडी लैंग्वेज और छोटे-छोटे डिटेल्स समझने में काफी मदद की।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या Mangal आखिरी ओवर से पहले Adit की साजिश का खुलासा कर पाएगी या फिर यह खतरनाक खेल उसकी जिंदगी बदल देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top