COLORS के शो ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ में इस वीकेंड कुछ अलग ही देखने को मिला, जब मशहूर पत्रकार श्रीवर्धन त्रिवेदी और दिबांग ने शो में एंट्री ली। किचन में चल रही मस्ती और हंसी के बीच अचानक माहौल में एक अलग सी गंभीरता और इमोशनल टच आ गया।
इसी दौरान निया शर्मा ने अपनी जिंदगी का एक अनसुना पहलू शेयर किया, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिंग में आने से पहले उनका सपना जर्नलिज्म में करियर बनाने का था, खासकर वह क्राइम रिपोर्टर बनना चाहती थीं।

निया ने कहा कि उन्होंने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उन्हें हमेशा से इन्वेस्टिगेशन, स्टोरी के पीछे की सच्चाई और उसकी जिम्मेदारी बहुत आकर्षित करती थी। लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई, हालांकि उनका वो सपना आज भी कहीं न कहीं जिंदा है।
उन्होंने यह भी बताया कि शो में श्रीवर्धन त्रिवेदी के साथ शूट करना उनके लिए बहुत खास रहा, क्योंकि इससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं और वह अपने उस अधूरे सपने से फिर जुड़ पाईं।
