तोसे नैना मिलाई के 2’ में कुहू और राजीव की वापसी, कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट

दंगल टीवी के पॉपुलर शो ‘तोसे नैना मिलाई के 2’ में अब दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद शुरू हुए इस नए सीजन में अब सीजन-1 के फेवरेट किरदार कुहू और राजीव की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा।

विशाल गांधी और सुप्रिया कुमारी एक बार फिर शो में नजर आएंगे, लेकिन इस बार एक नए अंदाज और नए किरदारों के साथ। विशाल गांधी अब युवराज के रोल में दिखेंगे, जो ईशान का सौतेला भाई है। युवराज का किरदार थोड़ा बागी है, लेकिन उसके अंदर एक मजबूत और खुद अपनी पहचान बनाने वाला इंसान छिपा है, जो कहानी को और इंटेंस बनाएगा।

वहीं सुप्रिया कुमारी पीहू के रूप में एंट्री लेंगी, जो अपनी सादगी और इमोशनल कनेक्शन से कहानी में नई गहराई जोड़ेंगी। उनकी मौजूदगी से रिश्तों में गर्मजोशी और ड्रामा दोनों बढ़ने वाले हैं।

दोनों एक्टर्स ने शो में वापसी को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा कि इस कहानी से उनका खास जुड़ाव रहा है। अब नए किरदारों के साथ वे एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top