Sun Neo के शो ‘Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani’ के सेट पर इन दिनों सिर्फ शूटिंग ही नहीं, बल्कि ढेर सारी मस्ती और नई दोस्तियों का माहौल भी देखने को मिल रहा है। खासकर बच्चों की टीम ने पूरे सेट की एनर्जी को और भी ज्यादा लाइवल बना दिया है।
शो में सप्पू का किरदार निभा रहे अकदस खान ने अपने इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि शुरुआत में सेट पर सिर्फ वो और हरिथि साथ शूट करते थे, लेकिन अब जैसे-जैसे नए बच्चे जुड़े हैं, माहौल और भी मजेदार हो गया है।

अब सेट पर पांच बच्चों की एक पूरी टीम बन गई है, जो शूटिंग के साथ-साथ हर पल को एंजॉय भी करती है। अकदस बताते हैं कि छुट्टियों का समय होने की वजह से कोई पढ़ाई या होमवर्क का टेंशन नहीं है, इसलिए ब्रेक के दौरान सब मिलकर खेलते हैं, हंसते हैं और खूब मस्ती करते हैं।
थोड़े ही समय में सभी के बीच गहरी दोस्ती बन गई है। सब साथ बैठकर टिफिन शेयर करते हैं और लगातार बातें करते रहते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि शो में हर बच्चे के पास अलग-अलग सुपरपावर है, और ऑफ कैमरा भी वे इसी को लेकर मजाक करते रहते हैं, जिससे उनका बॉन्ड और भी मजबूत हो जाता है।
सेट पर बच्चों की यह मस्ती इतनी खास है कि बाकी टीम भी उन्हें देखकर खुश हो जाती है। यही वजह है कि ‘Divya Prem’ का यह सफर सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी सभी के लिए यादगार बनता जा रहा है।
