Zee TV का पॉपुलर शो ‘Jagadhatri’ अपनी यूनिक स्टोरी और दमदार किरदारों की वजह से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। हाल के एपिसोड्स में शिवाय पर हुए हमले ने कहानी को नया मोड़ दिया, जिससे जगधात्री को अपनी भावनाओं का एहसास होने लगा है।
शिवाय हमेशा से जगधात्री का सबसे बड़ा सहारा रहा है। लेकिन जब उसकी जिंदगी खतरे में आई, तब जगधात्री को समझ आया कि वह उसके लिए कितने मायने रखता है। अब जैसे-जैसे शिवाय ठीक हो रहा है, दोनों के रिश्ते में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है।

जगधात्री का सॉफ्ट और केयरिंग साइड अब सामने आ रहा है, और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती दिख रही है। हालांकि यह कोई टिपिकल टीवी रोमांस नहीं होगा, बल्कि इसमें इमोशन्स, ट्रस्ट और अनकहे जज्बातों की गहराई देखने को मिलेगी।
सोनाक्षी बत्रा ने इस बदलाव पर बात करते हुए कहा कि जगधात्री जैसी मजबूत और फोकस्ड लड़की का धीरे-धीरे अपने दिल को समझना और प्यार में पड़ना दर्शकों के लिए काफी नया और एक्साइटिंग होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह लव स्टोरी अलग होगी, जहां बड़े-बड़े इजहार नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पल और केयर ही असली इमोशन दिखाएंगे।
दर्शक पहले से ही ‘शिवधात्री’ की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं, और आने वाले एपिसोड्स में उनकी यह खास लव स्टोरी और भी दिलचस्प होने वाली है।
