अगर आप भोजपुरी फिल्मों के शौकीन हैं, तो 9 मई की शाम आपके लिए खास होने वाली है। भोजपुरी सिनेमा चैनल पर ‘लाखों में एक पवले बनी हम बहुरानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है, जिसे आप शाम 6:30 बजे देख सकते हैं।
इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और जय यादव लीड रोल में नजर आएंगे। कहानी एक ऐसी बहू की है, जो अपने संस्कार, धैर्य और समझदारी से परिवार में अपनी अलग पहचान बनाती है। यह सिर्फ एक फैमिली ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों और आत्मसम्मान की कहानी भी है।

फिल्म की कहानी शीतल नाम की बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अच्छे स्वभाव से सबका दिल जीत लेती है। लेकिन घर में बढ़ती ईर्ष्या और साजिशों के चलते उसे मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है और घर से निकाल दिया जाता है। इसके बाद उसकी असली परीक्षा शुरू होती है, जहां वह अपनी पहचान और सम्मान वापस पाने के लिए संघर्ष करती है।
आम्रपाली दुबे ने इस फिल्म को एक इमोशनल और रियल स्टोरी बताया है, जिसमें सास-बहू के रिश्ते, प्यार और हल्की-फुल्की नोकझोंक का अच्छा मेल देखने को मिलेगा। वहीं जय यादव का कहना है कि यह फिल्म हर परिवार से जुड़ने वाली कहानी पेश करती है।
डायरेक्टर अजय झा और प्रोड्यूसर निशांत उज्ज्वल ने भी उम्मीद जताई है कि यह फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ एक मजबूत मैसेज भी देगी।
अगर आपको फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो इस फिल्म का प्रीमियर मिस मत कीजिए, क्योंकि यह कहानी दिल को छूने वाली है।
