COLORS के शो ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ में इस बार Sara Ali Khan और Rakul Preet Singh की एंट्री ने किचन को पूरा कॉमेडी ज़ोन बना दिया। दोनों अपनी फिल्म ‘Pati Patni Aur Woh Do’ की मस्ती लेकर आईं और आते ही माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया।
शुरुआत में दोनों ने Arjun Bijlani को फिल्म के गाने का हुक स्टेप सिखाया, लेकिन तभी उनकी पत्नी की एंट्री ने सीन को और भी फनी बना दिया। इसके बाद तो पूरे सेट पर हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

जब Krushna Abhishek ने Rakul से पूछा कि उन्हें क्या बनाना आता है, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया, “मुझे बेवकूफ बनाना आता है,” जिससे सब हंस पड़े।
कुकिंग की जिम्मेदारी Sara Ali Khan ने संभाली, जहां Abhishek Kumar और Samarth Jurel उनके साथ तालमेल बैठाने में ही परेशान नजर आए। किचन में मस्ती, कन्फ्यूजन और ढेर सारी हंसी के बीच यह एपिसोड पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा।
