World Laughter Day के मौके पर COLORS के शो ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ में इस बार हंसी का डोज और भी ज्यादा खास हो गया। वैसे तो यह शो हर वीकेंड दर्शकों को हंसाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार का एपिसोड पूरी तरह लाफ्टर के नाम रहा।
शो की शुरुआत एक इमोशनल नोट पर हुई, जब शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सभी को World Laughter Day की शुभकामनाएं दीं और शो के सभी कंटेस्टेंट्स को ‘लाफ्टर थेरेपिस्ट’ का नाम दिया। इसके बाद माहौल तुरंत ही मस्ती और एंटरटेनमेंट से भर गया।

एपिसोड में एक लाइव माइक रखा गया, जहां जिसका नाम स्क्रीन पर आता, उसे तुरंत परफॉर्म करना होता। इस दौरान किचन में खाना भी बनता रहा और साथ ही स्टैंडअप, मजेदार पंचलाइन और हंसी के फव्वारे भी चलते रहे।
भर्ती सिंह ने इस खास दिन पर कहा कि हंसी उनके लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में भी हंसी ने उन्हें संभाला और यही वजह है कि वह लोगों को हंसाने को अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानती हैं।
वहीं कृष्णा अभिषेक ने भी कहा कि लोगों को हंसाना उनकी पहचान है और वह हमेशा इसे दिल से करते हैं। उनके अनुसार, एक अच्छी हंसी तनाव को खत्म कर सकती है और रिश्तों को मजबूत बना सकती है।
इस खास एपिसोड ने यह साबित कर दिया कि हंसी सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि एक ताकत है जो हर किसी की जिंदगी को हल्का और खुशहाल बना सकती है।
