लाफ्टर शेफ्स में राहुल वैद्य और विवियन डीसेना बने टेस्टर, किचन में मचा हंगामा

कलर्स के लोकप्रिय शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में इस वीकेंड मनोरंजन का डोज़ और बढ़ने वाला है। शो में राहुल वैद्य और विवियन डीसेना खास मेहमान टेस्टर बनकर पहुंचेंगे, जिससे किचन का माहौल और भी दिलचस्प हो जाएगा।

एपिसोड की शुरुआत मैंगो स्टिकी राइस चैलेंज से होगी, जहां कंटेस्टेंट्स को स्वाद और प्रेजेंटेशन का बेहतरीन संतुलन दिखाना होगा। लेकिन ‘लाफ्टर शेफ्स’ में सिर्फ कुकिंग ही नहीं, बल्कि मस्ती और ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलेगा। आम गायब होने पर तेजस्वी प्रकाश और अंकिता लोखंडे के बीच नोकझोंक शुरू हो जाती है, वहीं अर्जुन बिजलानी अपने काउंटर से सामान गायब होने पर परेशान नजर आते हैं।

माहौल तब और मज़ेदार हो जाता है जब तेजस्वी और अंकिता के बीच लिपस्टिक को लेकर बहस छिड़ जाती है। दूसरी ओर, कृष्णा अभिषेक सभी के मज़ाक और गॉसिप का नया केंद्र बन जाते हैं। इसके बाद वेज कोल्हापुरी चैलेंज प्रतियोगिता को और रोमांचक बना देता है।

राहुल वैद्य ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस बार कंटेस्टेंट नहीं बल्कि टेस्टर बनकर शो का हिस्सा बनना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि किसी डिश को जज करना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। सही फीडबैक देना और साथ ही कंटेस्टेंट्स की मेहनत का सम्मान करना भी बेहद जरूरी होता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट्स राहुल वैद्य और विवियन डीसेना को अपनी डिश से कितना प्रभावित कर पाते हैं और इस किचन के हंगामे में कौन बाज़ी मारता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top